पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दर्जन परीक्षार्थियों की कॉमर्स की परीक्षा छूटी

दो दर्जन परीक्षार्थियों की कॉमर्स की परीक्षा छूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ सेकेंड सिटिंग में पहुंचे थे फर्स्ट सिटिंग की परीक्षा देने

भास्करन्यूज. धनबाद

विनोबा भावे विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को आयोजित स्नातक पार्ट वन की परीक्षा दर्जनों परीक्षार्थियों की छूट गई। परीक्षार्थियों की मानें तो उन्हें परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। शनिवार को फर्स्ट सिटिंग में कॉमर्स छात्र-छात्राओं की बिजनेस इकोनाॅमिक्स और दूसरी पाली में आर्ट्स छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य इकोनॉमिक्स की परीक्षा थी। दोनों ही पालियों में इकोनाॅमिक्स की परीक्षा होने से छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इस वजह से दर्जनों परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई।

गुरुनानक,लॉ कॉलेज केंद्र पर चल रही परीक्षा

गुरुनानककॉलेज और लॉ कॉलेज केंद्र पर दर्जनों परीक्षार्थी सेकेंड सिटिंग में यानी दोपहर एक बजे से चार बजे के बीच बिजनेस इकोनॉमिक्स की परीक्षा देने पहुंचे, जबकि सेकेंड सिटिंग में सामान्य इकोनाॅमिक्स की परीक्षा थी। गुरुनानक कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आरएसपी कॉलेज और बीएसएस महिला कॉलेज के 12 परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। वहीं लॉ कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भी गुरुनानक कॉलेज के दर्जन से अधिक परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई।

पीके राय कॉलेज में फर्स्ट सिटिंग में आयोजित बिजनेस इकोनाॅमिक्स की परीक्षा में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की दो छात्राएं हिस्ट्री की परीक्षा देने पहुंच गईं। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से कई बार अनुरोध किया कि उनकी परीक्षा छूट गई है। हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से इस संबंध में कुछ भी करने से इंकार कर दिया गया।

परीक्षार्थियों की मानें तो विनोबा भावे विश्वविद्यालय की ओर से पिछले कुछ दिनों से परीक्षा कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। इससे पहले परीक्षा कार्यक्रमों को अखबारों के माध्यम से सार्वजनिक किया जाता था। सत्र 2014-15 में आयोजित लगभग सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम विवि प्रशासन की ओर से वेबसाइट पर जारी किया गया है।



इस वजह से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम उपलब्ध नहीं हो पाता है।

हिस्ट्री की परीक्षा देने पहुंचे

सार्वजनिक नहीं हो रहा कार्यक्रम

शनिवार को करीब एक दर्जन परीक्षार्थी फर्स्ट सिटिंग में आयोजित बिजनेस इकोनॉमिक्स की परीक्षा सेकेंड सिटिंग में देने पहुंचे थे। सभी परीक्षार्थियों को वापस भेज दिया गया।’’ ड