- Hindi News
- यूनिवर्सल फाॅर्म से किसी भी बैंक में खोलें खाता
यूनिवर्सल फाॅर्म से किसी भी बैंक में खोलें खाता
जनधन योजना के तहत बैंकों में खाता खुलवाना और आसान हो गया है। अब आप किसी भी बैंक में इस योजना के तहत अपना खाता खोलने के लिए यूनिवर्सल एकाउंट ओपनिंग फाॅर्म भर कर खाता खोल सकेंगे। अब तक यह नियम था कि आपको जिस बैंक में एकाउंट खोलना है, आप उस बैंक का फाॅर्म भर उसी बैंक में जमा करते हैं, लेकिन अब जनधन योजना के तहत किसी भी बैंक में एकाउंट ओपन करने के लिए यूनिवर्सल एकाउंट ओपन फाॅर्म भर कर खाता खुलवा सकते हैं। उपायुक्त प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई डीएलसीसी की बैठक में इसकी घोषणा की गई। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न बैंकों की शिकायतें रही हैं कि वे उपभोक्ता से जनधन योजना के फाॅर्म की कमी होने की बात कहते हैं। उपायुक्त ने आरबीआई के प्रतिनिधि से रिपोर्ट मांगी। प्रतिनिधि ने उपायुक्त को बताया कि यह बैंक की गलती है। फाॅर्म की कोई कमी नहीं है। अगर ऐसा होता भी है तो बैंक फाॅर्म का जेरोक्स कर उपभोक्ता को उपलब्ध कराए। ऐसा नहीं करने वाले बैंक पर कार्रवाई की जाएगी। समाहरणालय में हुई डीएलसीसी के बैठक में एलडीएम सुबोध कुमार सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
18 बैंकों का प्रदर्शन इस तिमाही में अपने सबसे कम लक्ष्य से भी काफी नीचे है। इन बैंकों ने अपने लक्ष्य का 10 फीसदी ही पूरा किया है। उपायुक्त ने इन बैंकों के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अगली तिमाही में लक्ष्य 50 फीसदी करने को कहा है। उपायुक्त ने चार बैंकों एचडीएफसी, कॉरपोरेशन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई के प्रतिनिधि को बैठक से अनुपस्थित रहने के लिए शो-कॉज किया है। उपायुक्त ने बैंकों को निर्देश दिया कि वह केसीसी की स्वीकृति में अनदेखी करें।
सभी बैंक अपने केसीसी लक्ष्य को पूरा करें।
18 बैंकोंं का प्रदर्शन बेहद खराब
चिटफंड कंपनी के एकाउंट पर नजर रखें बैंक
बैंक अधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ननबैंकिंग कंपनियों के सभी एकाउंट बैंकों में ही होते हैं। इसलिए ऐसी कंपनियों के एकाउंट पर बैंक प्रशासन गंभीरता से निगरानी करे। इस तरह के एकाउंट सामने आने पर उसकी सूचना तुरंत उपायुक्त को दे, ताकि समय से उस पर कार्रवाई की जा सके। बैंक के अधिकारियों को उपायुक्त ने कहा कि आए दिन उपभोक्ता को फोन कर पिन नंबर और एकाउंट से संबंधित जानकारी पूछी जाती है, इसके बाद उनसे ठगी की जाती है। इसको रोकने के लिए बैंक अपनी शाख