पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओम बेस्को के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू

ओम बेस्को के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. 15सितंबर से भारतीय जनता पार्टी ने निरसा थाना के अंतर्गत ओम बेस्को कंपनी के गेट पर धरना देने के लिए एसडीओ को आवेदन दिया है। एसडीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने निरसा थानेदार की रिपोर्ट पर कंपनी के 500 मीटर के दायरे में धरना नहीं देने का निर्देश देते हुए उस स्थल पर तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी है। ऐसा सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है, क्योंकि इससे पूर्व धरना और घेराव के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई थी, जिसको संभालना पुलिस के लिए बेहद मुश्किल हो गया था। निरसा थाना की अनुशंसा और परिस्थितियों को देखते हुए एसडीओ ने कंपनी के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा आदेश तक जारी रखने का निर्देश दिया है।