पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायब मिले शिक्षक, कार्रवाई

गायब मिले शिक्षक, कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद¿ जिलाशिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को जिले के 50 से अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिले के कई स्कूलों में गड़बड़ी पाई गई। कई स्कूल में शिक्षक गायब मिले, तो कई स्कूलों में एमडीएम की स्थिति काफी खराब मिली। क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय ने अपने क्षेत्र के तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय छाताबाद बेलगड़िया में शिक्षा मित्र आठ सितंबर को एक दिन की छुट्टी का आवेदन देकर पिछले छह दिनों से गायब मिले।



इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान लगभग सभी विद्यालयों में नामांकन के विरुद्ध छात्रों की उपस्थित काफी कम पाई गई। बता दें कि जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी बीईईओ और क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया था। इन स्कूलों को भी यह निर्देश शुक्रवार शाम को दिया गया था।

कई स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता खराब

जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिले के कई स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता काफी खराब मिली। औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने स्कूल के छात्र-छात्राओं से भी पढ़ाई और एमडीएम से संबंधित फीडबैक लिया। डीईओ डीडी राय ने बताया कि देर शाम तक कई प्रखंड से जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। सोमवार को सभी जांच रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। जांच में गड़बड़ी पाए जाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी।