पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रखंडों को 1.40 करोड़ का लक्ष्य

प्रखंडों को 1.40 करोड़ का लक्ष्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद¿ जिलेके सभी प्रखंडों को मनरेगा योजना के तहत ताजा सप्ताह का टारगेट दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से प्रखंडों के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपए का लक्ष्य तय किया गया है। सभी प्रखंडों को मिलाकर इस सप्ताह यानी सोमवार से शनिवार तक 1.40 करोड़ मनरेगा में पैसा खर्च करने हैं। बीते सप्ताह में भी प्रखंडों को 1.40 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन वे 1.20 करोड़ की लक्ष्य प्राप्ति ही कर सके। शनिवार को मनरेगा समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने प्रखंड अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

2340 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य

जिले में इस वित्तीय वर्ष में इंदिरा आवास निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें बढ़ी हुई अतिरिक्त राशि मनरेगा से उपलब्ध करा दी गई है। योजना के बाद भारत सरकार की ओर से घोषणा की गई थी कि 70 हजार इंदिरा आवास का निर्माण बेहतर ढंग से नहीं होगा। इसलिए 14220 रुपए मजदूरी राशि अतिरिक्त दी जाएगी, जिसका भुगतान मनरेगा की राशि से किया जाएगा।