चैंबर का चुनाव 23 नवंबर को
धनबाद¿ बैंकमोड़ चेंबर आॅफ कॉमर्स की चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव 23 नवंबर को होगा। शुक्रवार को बैंक मोड़ चैंबर की बैठक चुनाव पर्यवेक्षक जय प्रकाश चौरसिया और आरबी गोयल की अध्यक्षता में हुई। जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव के लिए नामांकन फाॅर्म का वितरण 11 और 12 नवंबर को बैंक मोड़ चैंबर कार्यालय में किया जाएगा। नामांकन फाॅर्म सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लिया जा सकता है। 13 और 14 नवंबर को नामांकन किया जाएगा। इसके साथ ही 15 नवंबर को नामांकन वापस लिया जा सकता है। मतदान 23 नवंबर को सुबह 10 से 4 बजे तक चलेगा। 23 सितंबर को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
बैठक में मुरारी लाल अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, संदीप मुखर्जी, सुरेंद्र अरोरा, एसके चक्रवर्ती, प्रभात सरोलिया, एसएस मेहता, सुदर्शन जोशी, प्रमोद गोयल, बलवीर सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।