पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएस में मना हिंदी दिवस

बीएसएस में मना हिंदी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद¿ बीएसएसबालबाड़ी में विद्यालय के बच्चों के बीच लेख प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता एवं हिंदी पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें श्रुति कुमारी, राज कुमार एवं अंकिता कुमारी प्रथम स्थान पर रहे। स्कूल प्रशासन की ओर से सभी विजेताओं के साथ-साथ द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने हिंदी दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।



डाला, वरीय शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है और इसे अधिक से अधिक उपयोग करने की आवश्यकता है। शिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने मंच संचालन करते हुए हिंदी पर कविताएं भी सुनाईं। समारोह को सफल बनाने वालों में सरोज कुमारी, बिंद किशोर झा, राम चंद्र जनक विश्वकर्मा, माधुरी कुमारी, विद्यावती कुमारी आदि का सक्रिय योगदान रहा।