- Hindi News
- वेतन नहीं मिलने के विरोध में तोपचांची झील से पानी रोका गया
वेतन नहीं मिलने के विरोध में तोपचांची झील से पानी रोका गया
बरसात में भी पानी के लिए परेशान हैं कतरास के लोग
माडा के जलापूर्ति कर्मी चले गए हड़ताल पर
रविवार को मिल सकता है शहरवासियों को पानी
शनिवारकी शाम को लोगों को सूचना मिली कि माडा के कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। अब उन्हें रविवार को भी पानी मिलने की काेई संभावना कम है। हालांकि विभाग ने कहा है कि रविवार को शहरवासियों को पानी मिलेगा।
कतरास. बरसात के दिनों में भी कतरास वासियों को पिछले कई माह से दो दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे यहां के लोगों के हलक सूख रहे हैं। बुधवार को माडा द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में पानी की आपूर्ति की गई थी। दो दिन छोड़कर शनिवार को पानी की आपूर्ति होनी थी। जलापूर्ति की आशा में लोग शनिवार को नलों के समीप डेगची, बाल्टी, गैलन लेकर खड़े थे, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी माडा द्वारा जलापूर्ति नहीं की गई।
माडाकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने की जानकारी जिला प्रशासन वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। एसीपी को लेकर कमेटी जांच कर रही है। 19 को रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के बाद ही एसीपी का लाभ मिल पाएगा। जहां तक छठा वेतनमान लागू करने की बात है, तो वह मेरे पावर में नहीं।- डॉरवींद्र सिंह, एमडी,माडा
हड़ताल के दौरान धनबाद स्थित माडा के मुख्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी।
जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से झरिया को जलापूर्ति करने वाले मेन पाइप बोर्रागढ़ के समीप विगत तीन दिन पूर्व फट गया। इसको लेकर कहा गया था कि पाइप फटा नहीं है, फाड़ दिया गया है। पाइप फटते ही झरिया आसपास में जलापूर्ति ठप हो गई थी। इस कारण घरों में उपभोक्ता पानी जमा नहीं कर सके। शनिवार को हड़ताल पर चले जाने के बाद स्थिति खराब हो गई।
> जामाडोबा ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति ठप
भास्करन्यूज. जोड़ापोखर
माडा के जलापूर्ति विभाग के अधिकारी को छोड़कर शेष सभी कर्मचारी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। धनबाद में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के आमरण अनशन में पांच कर्मियों की स्थिति खराब होने के बाद जलापूर्ति कर्मी उनके समर्थन में हड़ताल पर चले गए। कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति ठप हो गई। इसका सीधा असर करीब 10 लाख से भी अधिक लोगों पर सीधा पड़ेगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार वाटर ट्रिटमेंट प्लांट को प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड के जवान