पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त

अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया/भगतडीह. झारखंडसरकार से लेकर पुलिस प्रशासन कोयला चोरी रोकने के लिए नई-नई योजना अख्तियार कर रही है, बावजूद कोयला तस्करी का धंधा रुक नहीं रहा है। इस बात का खुलासा शनिवार को झरिया धनबाद मुख्य मार्ग के बस्ताकोला के समीप गायत्री मंदिर के समीप हुआ। पुलिस ने कोयला लदा हाइवा जब्त किया है। जब्त हाइवा का नंबर एनएल 01 के 3723 है। उक्त हाइवा में जांचोपरांत दो हाइवा का कागजात मिला। कागजात में राउल निर्मन प्राइवेट लिमिटेड चांदमारी कोहिमा नागालैंड अंकित है। हाइवा पर करीब 17 टन कोयला लोड है, जो बाजार में इसकी कीमत एक लाख रुपए होगी। एसपी हेमंत टोप्पो के निर्देश पर झरिया इंस्पेक्टर शाम करीब साढ़े छह बजे पहुंचे। उसके पहले सीआईएसएफ के कुछ जवान सादे लिबास में पहुंचे। इसी दौरान हाइवा चालक और खलासी भाग निकला। भगाने का आरोप सीआईएसएफ के एक जवान पर लगा। हालांकि इस बात का वह खंडन करता रहा।