- Hindi News
- प्रमाण पत्र वितरण के दौरान कार्यालय में हंगामा
प्रमाण पत्र वितरण के दौरान कार्यालय में हंगामा
> लाभुकों केपक्ष में पार्षद बैठे धरना पर
भास्कर न्यूज . झरिया
झरिया के अंचल कार्यालय में शनिवार को वृद्धा एवं विधवा पेंशन के लिए लाभुकों के बीच स्वीकृति प्रमाण पत्र को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अंचलाधिकारी पर दलालों को प्रश्रय देने, राइट टू एक्ट का उल्लंघन करने, रिश्वत मांगने का आरोप लगा। करीब आधा दर्जन पार्षद धरना पर बैठ गए। सीओ पर रिश्वतखोरी सहित कई आरोप लगाए। इसी बीच प्रमाण पत्र बांटने झरिया विधायक कुंती सिंह पहुंची। मामले को समझा। धनबाद कल्याण पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क किया। कहा कि यथाशीघ्र शेष बचे लाभुकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया जाए। आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
कहीं खुशी, कहीं गम दिखा
प्रमाणपत्र वितरण के दौरान कहीं खुशी कहीं गम वाला दृश्य दिखा। जिन महिलाओं को प्रमाण पत्र मिला, उनके चेहरे पर खुशी दिखी। उन्हें इस बात की संतुष्टि थी कि अब उन्हें सरकार की ओर से सहायता राशि मिलेगी। वहीं जिन महिलाओं का आवेदन निरस्त कर दिया गया था वो बैठ कर संबंधित अधिकारी को कोस रही थीं। कई महिलाएं अपनी आंखों के आंसू तक नहीं रोक पाई।
पार्षद करेंगे आंदोलन
पार्षदोंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन साल से वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य सुविधा दिलाने के लिए अंचल कार्यालय का वे चक्कर लगा रहे हैं। लाभुकों को अंचल कार्यालय द्वारा सिर्फ आश्वासन मिलता रहा है। जो आवेदन दलाल के माध्यम से कार्यालय तक पहुंचा, उसे स्वीकृत कर दिया गया। जो लाभुक रिश्वत नहीं दिए उनके आवेदन को कुछ कुछ कमियां दिखाकर उसे निरस्त कर दिया गया। इसको लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा।
विधायक ने ली जानकारी
विधायककुंती सिंह ने लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया। उपस्थित महिलाएं जिन्हें यह प्रमाण पत्र नहीं मिला, उन्हें आश्वस्त किया। कहा कि कल्याण पदाधिकारी से बातचीत हुई है। आवश्यकता हुई तो उपायुक्त से स्वयं मिलेंगी और हर हाल में सुविधा दिलाई जाएगी। विधायक के साथ भाजपा नेता अरिंदम बनर्जी, विनोद गुप्ता, राजमाली, दिलीप आडवाणी आदि थे।
आवेदन में त्रुटि की बात कही गई
झरियाअंचल कार्यालय को करीब 2400 आवेदन वृद्धा एवं विधवा पेंशन के लिए जमा हुआ था। जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो गया उन लाभुकों को शनिवार को प्रमाण पत्र वितरण होना था। जानकारी मिली कि मात्र 450 लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हुआ है। शेष लोग