पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएसएम डायरीज डॉट कॉम

आईएसएम डायरीज डॉट कॉम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएसएमकैंपस विभिन्न कोर्सों की रूटीन पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट्स की तरह-तरह की एक्टिविटीज का भी केंद्र है। ये एक्टिविटीज स्टूडेंट्स की पर्सनालिटी के छिपे पहलुओं को उभार कर उन्हें काबिल प्रोफेशनल्स बनाने में अहम रोल अदा करती हैं। जेनेसिस भी ऐसा ही एक मंच है। यह असल में कैंपस का ई-सेल (एंटरप्रिन्योरशिप सेल) है। इसके जरिए उद्यमशीलता यानी एंटरप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देने और इनोवेटिव आइडियाज को सफल बिजनेस में तब्दील करने के लिए इवेंट्स ऑर्गनाइज किए जाते हैं। जेनेसिस इसके साथ ही इनोवेटिव बिजनेस आइडिया को डेवलप करने और इन्वेस्टमेंट जैसे अनेक मुद्दों पर सलाह भी देता है।

स्टूडेंट्स की एंटरप्रिन्योरशिप क्वालिटीज को उभारने, उन्हें गाइड करने और प्लेटफाॅर्म देने के उद्देश्य से आईएसएम के स्टूडेंट्स ने वर्ष 2006 में जेनेसिस की शुरुआत की। वर्ष 2010 में इसमें कई नई चीजें शुरू की गईं। जेनेसिस पिछले आठ वर्षों से तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इससे जुड़े कई युवा अपने इनोवेटिव आइडिया वाले बिजनेस शुरू कर उन्हें सफलतापूर्वक चला रहे हैं। जेनेसिस स्टूडेंट्स और इन्वेस्टर्स के बीच कड़ी का भी काम करता है। इससे कई इन्वेस्टर्स ग्रुप, स्टार्टअप कंपनियां जुड़ी हैं। यह आईएसएम के स्टूडेंट्स के साथ अन्य युवाओं को भी सलाह देता है।

येहैं सदस्य|जेनेसिस केफिलहाल 60 सदस्य हैं। इनमें बीटेक, एमटेक, एमबीए और रिसर्च स्कॉलर शामिल हैं। इसके एडवाइजर हैं संस्थान के डीन (आर एंड डी) आर वेणुगोपाल। प्रेसीडेंट मणिशंकर पांडा, वाइस प्रेसीडेंट नेहा कुमारी और सनी भार्गव, मार्केटिंग हेड स्वस्तिक राय और इंवेंट मैनेजर सौरभ आईएसएम के वर्तमान स्टूडेंट्स हैं। सौरभ गुप्ता और राहुल कुमार मिलकर जेनेसिस की पत्रिका \\\"उद्‌भव\\\' का संपादन करते हैं। इसके डिजाइनर हैं नितिन राज। हर साल अप्रैल में जेनेसिस की गवर्निंग बॉडी का चुनाव होता है। इसकी बैठकें हर शुक्रवार को होती हैं।

स्टॉर्टअप्स @ आईएसएम

फ्लिक टू नो (फ्लिकटूनो डॉट कॉम)

कूल जंक (कूलजंक डॉट कॉम)

टेकालू (टेकालू डॉट कॉम)

वेबएंगेज (वेबएंगेज डॉट कॉम)

यह 2010 बैच के स्टूडेंट्स पीयूष जैन, दिविर तिवारी,अपूर्व गुप्ता, ऋतुराज राठौर का स्टार्टअप वेंचर है। यह देश की पहली कंपनी है, जो भारत में मोबाइल पर यूनिवर्सल क्यूआर कोड रीडर की सुविधा देती है।

यह 2009 बैच के आई