पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . धनबाद

डीबी स्टार . धनबाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . धनबाद

प्रकृतिके संरक्षण हेतु दैनिक भास्कर की ओर से 99 बिल्डर्स के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ एक जिंदगी अपने अंतिम चरण में है। शहर के हर वर्ग के लोगों ने इसकी सराहना की और इसे समर्थन भी दिया। विभिन्न सामाजिक संगठन, सोसाइटी, स्कूल-कॉलेज, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि इस अभियान से जुड़ चुके हैं। एक तरफ जहां लोग भास्कर और सहयोगियों की ओर से वितरित किए जा रहे पौधों को अपने घरों और आसपास लगाकर उनकी सुरक्षा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अभियान के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में भी जुटे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने हीरापुर के तेलीपाड़ा स्थित लॉ कॉलेज परिसर में प्रिसिंपल और छात्रों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। पौधे भास्कर की ओर से उपलब्ध कराए गए थे। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ एसएस चट्टोपाध्याय ने कहा कि प्रकृति के संतुलन के लिए वृक्षों का होना अतिआवश्यक है। भारतीय संविधान की धारा 51 में पौधारोपण को मौलिक अधिकार का दर्जा दिया गया है। पौधारोपण सिर्फ हमारी सामाजिक, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। इससे हम अपने आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और शुद्ध पर्यावरण दे सकते हैं। उन्होंने भास्कर के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सभी को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने भी भास्कर अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास वर्तमान समय की मांग हैं। कार्यक्रम के आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग की सोनाली सिंह, सुवर्णा बनर्जी, मिस्टर एंड मिसेज नाग, कॉलेज के अनंत लाल पंडित, सुमन, कमल किशोर, देवाशीष आदि का सराहनीय योगदान रहा।

यहां से नि:शुल्क प्राप्त करें पौधे

{ दैनिक भास्कर कार्यालय, सिग्नेचर टावर, मटकुरिया { युवा आदर्श वेलफेयर फाउंडेशन, पुराना श्याम बाजार, सिजुआ {अभियान से जुड़ने आैर इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9308513369 पर संपर्क कर सकते हैं।

लॉ कॉलेज परिसर में पौधारोपण के दौरान मौजूद शिक्षक, स्टूडेंट्स और आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य।

भास्कर के अभियान एक पेड़ एक जिंदगी के तहत लॉ कॉलेज में किया गया पौधारोपण

पौधारोपण मौलिक अधिकार: डॉ चट्टोपाध्याय

पर्यावरण