पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेईपीसी ने 24 जिलों के लिए जारी किए 363 करोड़ रुपए

जेईपीसी ने 24 जिलों के लिए जारी किए 363 करोड़ रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके 84 हजार पारा शिक्षकों और 3500 बीआरपी-सीआरपी के लिए अच्छी खबर है। पारा शिक्षकों को फरवरी 2015 तक के मानदेय भुगतान के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सोमवार को सभी जिलों की राशि निर्गत कर दी है।

पारा शिक्षकों के मानदेय, कस्तूरबा विद्यालयों के संचालन सहित विभिन्न मदों में खर्च के लिए परियोजना ने कुल 363 करोड़ 48 लाख रुपए जारी किए हैं। यह राशि परियोजना से जुड़े कर्मियों और सहायक शिक्षकों के मानदेय, स्कूल ग्रांट, सिविल वर्क, बीआरपी-सीआरपी और कर्मचारियों के मानदेय पर खर्च की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कई जिलों में पारा शिक्षकों और बीआरपी-सीआरपी के मानदेय का भुगतान कई माह से नहीं हुआ है।

पलामू : 23 करोड़ 59 लाख, गढ़वा : 23 करोड़ 95 लाख, लातेहार : 10 करोड़ 37 लाख, एसएसए हजारीबाग : 21 करोड़ 69 लाख, रामगढ़ : 8 करोड़ 79 लाख, कोडरमा : 11 करोड़ 36 लाख, चतरा : 18 करोड़ 48 लाख, बोकारो : 15 करोड़ 44 लाख, धनबाद : 14 करोड़ 85 लाख, गिरिडीह : 33 करोड़ 02 लाख, रांची : 16 करोड़ 72 लाख, खूंटी : 6 करोड़ 37 लाख, गुमला : 15 करोड़ 23 लाख, सिमडेगा : 7 करोड़ 48 लाख, लोहरदगा : 8 करोड़ 58 लाख, पू. सिंहभूम : 13 करोड़ 94 लाख, प. सिंहभूम : 17 करोड़ 97 लाख, सरायकेला-खरसावां : 11 करोड़ 56 लाख, देवघर : 23 करोड़ 75 लाख, दुमका : 17 करोड़ 46 लाख, जामताड़ा : 8 करोड़ 58 लाख, गोड्डा : 14 करोड़ 59 लाख, पाकुड़ : 8 करोड़ 53 लाख, साहेबगंज : 10 करोड़ 95 लाख।