- Hindi News
- नन बैंकिंग कंपनी बेसिल का जोनल डायरेक्टर गिरफ्तार
नन-बैंकिंग कंपनी बेसिल का जोनल डायरेक्टर गिरफ्तार
बेसिलइंटरनेशनल नन-बैंकिंग कंपनी के जोनल डायरेक्टर सुशांत चटर्जी सोमवार को आसनसोल में गिरफ्तार कर लिए गए। बैंकमोड़ थानेदार अशोक कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने जवानों के साथ उन्हें वहां कोर्ट परिसर से पकड़ लिया। शाम को उन्हें बैंकमोड़ थाने लाया गया। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सुशांत का कहना है कि वह साल 2013 में ही कंपनी की नौकरी छोड़ चुके थे और अब आसनसोल में मिठाई की दुकान चला रहे हैं। किसी काम से कोर्ट गए थे, जहां से पुलिस उन्हें उठा लाई। निवेशकों के करोड़ों रुपए हड़पने के मामले मेें बेसिल इंटरनेशनल के तीन अधिकारियों-कर्मियों को पहले ही बलियापुर और बैंकमोड़ पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
^बेसिल कंपनी के जोनल डायरेक्टर सुशांत चटर्जी को आसनसोल से पकड़ा गया है। उनके अलावा भी जिन नन-बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज हैं, उन सभी के अधिकारी और कर्मी जेल भेजे जाएंगे। उन्होंने हजारों लोगों को ठगा है, जिनमें मध्यम और गरीब परिवार के लोग शामिल हैं।’’ -हेमंतटोप्पो, एसपी, धनबाद
दर्जनों नन-बैंकिंग कंपनियों पर दर्ज हैं कई मामले
धनबादके विभिन्न थानों में नन-बैंकिंग कंपनियों पर केस दर्ज हैं। बैंकमोड़ थाने में ही एक दर्जन से ज्यादा एफआईआर हैं। इसके अलावा सरायढेला, गोविंदपुर, बलियापुर और निरसा थानाें में भी केस हैं। अधिकतर कंपनियों के कार्यालय धनबाद के अलावा दूसरे राज्यों में भी हैं।
चेयरमैन, सीएमडी को अब तक नहीं ढूंढ सकी पुलिस
मटकुरियामें कंपनी का दफ्तर वर्ष 1998 में खुला था। कंपनी के सीएमडी विवेक अग्रवाल कोलकाता में बैठते थे, जबकि चेयरमैन पृथ्वीपाल सिंह दिल्ली में। बैंकमोड़ थाने में चेयरमैन, सीएमडी समेत 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। लेकिन अब तक ये दोनों नहीं मिल सके।
~200 करोड़ की ठगी का आरोप, तीन थानों में केस
बेसिलइंटरनेशनल पर 200 करोड़ की ठगी का आरोप है। बैंकमोड़, बलियापुर और निरसा थानाें में 2014 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। कंपनी के मैनेजर एजेंट कम समय में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर निवेश कराते थे। लेकिन, अवधि पूरी होने पर रुपए नहीं लौटाए।
बैंक मोड़ थाना मे आरोपी