पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो वालों के खिलाफ रिक्शा चालकों ने जाम की सड़क

ऑटो वालों के खिलाफ रिक्शा चालकों ने जाम की सड़क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | पुरानाबाजार में पानी टंकी के निकट ऑटो वालों के खिलाफ रिक्शा चालकों ने बुधवार को आंदोलन करने लगे। चालकों ने सड़क जाम कर दी और एक-दूसरे रिक्शा का हवा खोल दिया। मारपीट की नौबत आने पर सभी बैंकमोड़ थाना पहुंचे और अंचल इंस्पेक्टर अलीमुद्दीन थानेदार अशोक कुमार सिंह से शिकायत की।

रिक्शाके बजाय सवारी ऑटो में बैठने लगे

पुलिसने कहा कि इधर कुछ दिनों से पुराना बाजार पानी टंकी के पास से मनईटांड़, बरमसिया भूदा तक जाने के लिए ऑटो चलने से रिक्शा चालकों को परेशानी होने लगी। उन्हें पेट पालना परिवार चलाना मुश्किल होने लगा। सवारी भी कम पैसे कम समय में घर पहुंचने के लाभ को देखते हुए ऑटो में ही बैठ रहे थे। रिक्शा चालकों को सवारी मिलने में परेशानी होने लगी। बुधवार को सुबह में रिक्शा चालक आपस में तय किया कि रिक्शा नहीं चलाएंगे और हड़ताल कर देंगे। बीच सड़क पर बैठ जाएंगे।