नि:शक्तों को ई-टिकट पर छूट
अबनि:शक्त यात्रियों और पूर्व सैनिकों को रिजर्व टिकट पर कंसेशन (छूट) के लिए रिजर्वेशन ऑफिस की कतार में नहीं लगना पड़ेगा। ऐसे यात्रियों को अब रेलवे ई-टिकट पर भी कंसेशन देगा। पहले चरण में स्लीपर श्रेणी का रिजर्व टिकट बनवाने पर ही यह सुविधा मिल सकेगी। योजना 25 फरवरी से शुरू होगी। अप्रैल से अन्य श्रेणियों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
ऐसे मिलेगी सुविधा
ई-टिकटपर कंसेशन की सुविधा लेने के लिए नि:शक्त और पूर्व सैनिक श्रेणी के यात्रियों को अपने निवास स्थान के नजदीक के डीआरएम ऑफिस से फोटो पहचान पत्र बनवाना होगा। यात्रा के दौरान यह पहचान पत्र ट्रेन में टीटीई या चेकिंग स्टाफ द्वारा मांगे जाने पर दिखाना होगा।