एसएसएलएनटी की छात्रा का अपहरण
धनबाद | तेलीपाड़ाहीरापुर की सुमित्रा देवी की बेटी मधुमिता का किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मधुमिता एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की बीए पार्ट वन की छात्रा है। बताया जाता है कि लड़की नौ फरवरी की सुबह कॉलेज गई। शाम को चार बजे जब घर नहीं लौटी, तो परिजनों को अपहरण की आशंका हुई। इस दौरान परिजनों ने छात्रा की सहेलियों से भी पूछताछ की। बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने इस संबंध में बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।