पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलापूर्ति योजना तैयार, बिजली पानी देगी बीसीसीएल

जलापूर्ति योजना तैयार, बिजली पानी देगी बीसीसीएल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूखरहे तोपचांची झील से उत्पन्न जल संकट को देखते हुए कतरास जलापूर्ति योजना बनाई गई है। इस योजना को लेकर बुधवार को उपायुक्त प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधायक ढुल्लू महतो, बीसीसीएल के अधिकारी, माडा के एमडी और पेयजल विभाग के अधिकारी थे। बैठक में बीसीसीएल ने धर्माबांध के पिट वाटर और उसे तेतुलिया फिल्टर प्लांट तक पहुंचाने के लिए बिजली व्यवस्था देने पर सहमति जताई। धर्माबांध से तेतुलिया तक बिछी 8 इंच की पाइप लाइन को अपडेट करने की जिम्मेवारी माडा को सौंपी गई। न्यू तेतुलिया पंप हाउस से चैतुडीह जलमीनार तक 12 इंच की पाइप लाइन की मरम्मत काम भी माडा पूरा करेगा। कतरास-राजगंज रोड में गुहीबांध तक कतरास जलापूर्ति योजना से माडा का पाइप लाइन जोड़ा जाएगा। सलानपुर को भी कतरास जलापूर्ति योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया।



कतरास जलापूर्ति योजना पर करीब 60 लाख रुपए खर्च होने के अनुमान हैं।