पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हीरापुर में रेल कर्मी से 50 हजार रुपए की लूट

हीरापुर में रेल कर्मी से 50 हजार रुपए की लूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
85वर्षीय मां का इलाज कराने के लिए हरि मंदिर रोड हीरापुर बैंक ऑफ इंडिया शाखा से बुधवार की दोपहर एक बजे 50 हजार रुपए निकाल कर बाहर निकले रिटायर्ड रेलकर्मी दीपक कुमार मुखर्जी को बाइक पर सवार दो अपराधियों ने लूट ली और माडा कॉलोनी की ओर भाग निकले। इस संबंध में धनबाद थाने में मामले की लिखित शिकायत की गई है। इस मामले में धनबाद की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अपराधियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

दीपक बनर्जी

48 घंटे में बैंक के सामने दो

रिटायर्ड कर्मियों से लूटपाट

48घंटे के भीतर शहर में दो बैंकों के सामने लूटपाट की घटना हुई। दोनों भुक्तभोगी रेलवे के रिटायर्ड कर्मी हैं। बेकारबांध में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के सामने सड़क किनारे सोमवार को दोपहर में गोविंदपुर निवासी 70 वर्षीय मुख्तार अहमद की पीठ पर केमिकल डाल कर दो बाइक सवार अपराधियों ने 49 हजार लूट ली। वे घर की ढलाई के लिए रुपए निकाल कर ऑटो की प्रतीक्षा में खड़े थे। एक दिन बीते ही थे कि बुधवार को फिर काला रंग की बाइकर्स ने हीरापुर में घटना को अंजाम दिया। प्रोफेसर कॉलोनी, चीरागोड़ा निवासी दीपक कुमार मुखर्जी दोपहर में हरि मंदिर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा गए और रुपए निकाल कर पॉलिथिन में रुपए के साथ खाता अन्य कागजात भी रखे। बैंक से बाहर निकल कर आगे हरि मंदिर की ओर बढ़े ही थे कि पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और रुपयों से भरा पॉलिथिन लूट ली। रिटायर्ड रेलकर्मी अपराधियों का चेहरा बाइक का नंबर नहीं देख सके। वह शोर मचाते रहे, लेकिन दोनों काफी दूर निकल गए।

सूचना पाकर धनबाद थाना के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह जवान पहुंचे और आसपास के दुकानदारों अन्य लोगों से पूछताछ की।

घटना के बाद फिर बाइक चेकिंग शुरू

बुधवारको लूट होने की सूचना पर शहर में बाइक चेकिंग शुरू हो गई। दोपहर से शाम तक शहर के विभिन्न चौक-चौराहों इलाकों में बाइक की चेकिंग हुई, लेकिन कोई नहीं पकड़ा गया। हालांकि चेकिंग के नाम पर जिसके पास हेलमेट गाड़ी के कागजात, इंश्योरेंस, लाइसेंस आदि नहीं थे, उससे वसूली की गई। सोमवार की तरह बुधवार को भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।