पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिटाई से बेहोश हुआ संत अंथोनी का छात्र

पिटाई से बेहोश हुआ संत अंथोनी का छात्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबादस्टेशन स्थित हिल कॉलोनी में संत अंथोनी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र राहुल कुमार को सीनियर साथियों ने किसी विवाद को लेकर पीट कर बेहोश कर दिया। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इस संबंध में राहुल के पिता मंडल कारा कर्मी धनेश्वर प्रसाद ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने कहा कि राहुल टिफिन में बाहर खेल रहा था। तभी सीनियर छात्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। चार-पांच छात्रों ने मिल कर राहुल की पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन और अन्य को मिली, तो घरवालों को सूचित किया गया। फिर उसे अस्पताल भेजा गया।