- Hindi News
- छात्र जागरण मंच ने फूंका प्राचार्या का पुतला
छात्र जागरण मंच ने फूंका प्राचार्या का पुतला
धनबाद | बीए,बीकॉम की छात्राओं को परीक्षा फाॅर्म भरने से रोकने के खिलाफ बुधवार को युवा छात्र जागरण मंच के बैनर तले छात्रों ने रणधीर वर्मा चौक पर एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या का पुतला फूंका और नारे लगाए। पुतला दहन में शामिल छात्रों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने से अटेंडेंस का बहाना बना कर रोका जा रहा है। फाॅर्म नहीं भरने दिया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन में शशि शेखर, विकास महतो, रोशन साव, भोला यादव, गोविंद मोदक समेत कई अन्य शामिल थे।
पुतला जताले मंच के सदस्य।