पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगारंग समारोह में भूमि सिटी की लांचिंग

रंगारंग समारोह में भूमि सिटी की लांचिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धिविनायक हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड का नया प्रोजेक्ट भूमि सिटी बुधवार को लांच हुआ। 55 एकड़ में फैले भूमि सिटी प्रोजेक्ट का निर्माण बलियापुर के हीरक रोड में किया जाएगा। पहले चरण में 20 एकड़ क्षेत्र में निर्माण की योजना है। 70 प्रतिशत ग्रीनरी एरिया, 24 घंटे पावर बैकअप की व्यवस्था, अत्याधुनिक सिक्यूरिटी सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सीवरेज एवं ड्रेनेज व्यवस्था के साथ ग्राहकों को लैंडस्केप गार्डन, क्लब हाउस, स्वीमिंग पुल, पूर्णत: वातानुकूलित कम्यूनिटी हॉल, मिनी थियेटर, प्ले स्कूल, बैडमिंटन कोर्ट, मंदिर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। प्रोजेक्ट के निदेशक दीपक दे, इशान जायसवाल और अनिल कुमार ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पूरे झारखंड का सबसे बड़ा लग्जरियस प्रोजेक्ट होगा। यहां ग्राहकों के लिए 15.80 लाख रुपए से लेकर 1.10 करोड़ रुपए तक के आवास का निर्माण कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 35 प्रतिशत सिंप्लेक्स, 35 प्रतिशत डुप्लेक्स तथा 30 प्रतिशत एरिया में बंगला का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम चरण का निर्माण तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आईडीबीआई, एलआईसी हाउसिंग लोन, बैंक ऑफ इंडिया एक्सिस बैंक से फायनांस की सुविधा उपलब्ध है।

भूमि सिटी की लांचिंग के मौके पर मौजूद सिद्धि विनायक हाउसिंग के प्रतिनिधि।