- Hindi News
- गोल बिल्डिंग चौक पर मनाई गई तिलका मांझी की जयंती
गोल बिल्डिंग चौक पर मनाई गई तिलका मांझी की जयंती
धनबाद| गोलबिल्डिंग चौक पर बुधवार को बाबा तिलका मांझी स्मारक समिति की सभा हुई। कार्यक्रम में बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाई गई। मौके पर बाबा तिलका मांझी और झारखंड के आदिवासी समाज महापुरुषों के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का निर्णय लिया। सभा की ओर से बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। कार्यक्रम में वीरेंद्र हांसदा, रायमुनी मुर्मू, गोविंद मुर्मू, संजय हांसदा, अमित मुर्मू, रतिलाल टुडू, मंगल देव आदि मौजूद थे।