पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव में दिखा स्टूडेंट्स का जलवा

वार्षिकोत्सव में दिखा स्टूडेंट्स का जलवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूटाउन हॉल बुधवार को डांस और संगीत से सराबोर था। छात्र और छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन खुल कर कर रहे थे। कोई मधुर संगीत से लोगों को मदहोश करने में लगा हुआ था, तो कोई डांस का जलाव दिखाने में जुटा हुआ था। मौका था कैरियर प्वांइट के वार्षिकोत्सव का। संस्थान के दस वर्ष पूरे होने पर युवा महोत्सव संगम का आयोजन किया गया था। इसका उद्‌घाटन संस्थान के निदेशक डेविड और विश्वजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव की शुरुआत भरतनाट्यम से हुआ। मंजू कुमारी ने इस नृत्य को बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने पसंद किया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने महोत्सव में एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला।

शहर के न्यू टाउन हॉल में आयोजित कैरियर प्वाइंट के वार्षिकोत्सव में नृत्य पेश करती छात्रा और कार्यक्रम का लुत्फ उठातीं उनकी साथी छात्राएं।