पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार वैलेंटाइन वीक में हो गया रोमांटिक

बाजार वैलेंटाइन वीक में हो गया रोमांटिक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट आइटम से सजीं दुकानें

{14 को शहर में खूब होंगी शादियां

सिटीरिपोर्टर | धनबाद

वैलेंटाइनवीक पर बाजार भी रोमांटिक हो गया है। सात फरवरी से शुरू हुए वैलेंटाइन वीक में दिन के अनुसार उपहारों की खरीदारी हो रही है। गिफ्ट दुकानों पर उपहारों की भरमार है। इसमें लाइट वाला शोपीस, म्यूजिकल कपल ड्रम, फोटोफ्रेम कोटेशन, हैंगिंग हर्ट, चॉकलेट पैक की खूब खरीदारी हो रही है। वैलेंटाइन डे के लिए बाजार में ब्रीफकेस के अंदर छोटा-सा टेडी खरीदारों को खूब आकर्षित कर रहा है। अन्य मौकों पर ग्रीटिंग कार्ड की मांग भले कम हो, लेकिन वैलेंटाइन डे के लिए कार्ड्स की बिक्री भी बढ़ी है। कारोबारियों के मुताबिक, बाजार में 100 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक के गिफ्ट और ग्रीटिंग कार्ड्स उपलब्ध हैं।

स्पेशलडिश की तैयारी

वैलेंटाइनडे के लिए शहर के रेस्टोरेंटों भी तैयार हो रहे हैं। कहीं कैंडल लाइट डिनर तो कहीं स्पेशल डिशेज का इंतजाम होगा। वैलेंटाइन डे स्पेशल डिशेज के रूप में ग्राहकों को पनीर दिलरूबा, चिकन दिलशान, हैदराबादी बिरयानी परोसने जाएंगे। कॉम्पलीमेंट्री के रूप में हर्ट शेप कुकीज के साथ रेड रोज भी देंगे। वैलेंटाइन डे के लिए रेस्टोरेंट का लुक भी चेंज किया जा रहा है। सेेंट डीगरी के प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि रेड कलर लाइट के साथ बलून फूलों से रेस्टोरेंट सजाएंगे। होटल कुकून के सुनील सिंह परिहार कहते हैं तामझाम तो नहीं है स्पेशल डिशेज जरूर मिलेंगे।

सोशल साइट्स पर भी वैलेंटाइन डे की धूम है। फेसबुक, व्हाट्स अप, फेसबुक, ट्विटर आदि पर फोटो और मैसेज शेयर किए जा रहे हैं। मोबाइल फोन बाजार के लिए यह अवसर से कम नहीं है। व्यवसायिक संगठन ऐसे मौकों पर इंटरनेट, मैसेज के जरिए धनबाद में रोज 10-15 लाख रुपए के कारोबार की बात कहते हैं।

शहर में वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने की तैयारी भी चल रही है। इस दिन शादियों की धूम भी होगी। इनमें संयोग से इस तिथि को तय शादी के साथ इन दिन के इंतजार में भी शादियां होंगी। डेकोरेटर्स, कैटरर्स 14 फरवरी को शहर में 60 से अधिक शादियां होने का अनुमान लगाते हैं। जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह कहते हैं कि तीन-चार साल से वैलेंटाइन डे पर शहर में शादियों की संख्या बढ़ी है।

वेलेंटाइन वीक के दौरान उपहारों और ग्रीटिंग्स से सजी एक दुकान।