- Hindi News
- जांच में शिवानी के असली कातिल का पता नहीं
जांच में शिवानी के असली कातिल का पता नहीं
हाउसिंगकॉलोनी में वर्ष 2013 में शिवानी की हत्या का असली कातिल कौन है? कत्ल क्यों हुई? आखिर किससे विवाद हुआ और क्या हुआ था। जिसके कारण शिवानी को बहुमंजिली सावित्री अपार्टमेंट की छत से फेंक दिया गया। इसके अलावा कई अन्य सवाल दो दिनों की जांच में सीआईडी एसपी सुदर्शन प्रसाद मंडल के जेहन में उठे हैं। एसपी हत्या के केस के अनुसंधानकर्ता तारकेश्वर राम अन्य के साथ अपार्टमेंट पहुंच कर दो दिनों तक मामले की बारीकी से जांच की। शिवानी की मां राखी पांडेय आरोपियों के साथ अपार्टमेंट के विभिन्न फ्लैटों में रहने वाले लोगों गार्ड से पूछताछ की। आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की। जबकि कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा कि जिससे यह साबित हो सके कि कत्ल का कारण क्या था और किसने कत्ल किया।
एक साल बाद हत्या के केस को ले संशय
यूडीकेस के एक साल बाद हत्या के केस होने को लेकर संशय है। सीआईडी एसपी सुदर्शन प्रसाद मंडल अनुसंधानकर्ता तारकेश्वर राम भी परेशान हैं। एसपी अनुसंधानकर्ता आपस में इस सवाल को लेकर कई बिंदुओं पर बात किए कि आखिर क्या सुबूत मिल गया कि संजय समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस किया गया। घटना के दिन से शिवानी का मोबाइल गायब है, जो आज तक नहीं मिला। एसपी अनुसंधानकर्ता को अभी तक कोई चश्मदीद नहीं मिला, जिसने कत्ल होते देखा है।
मामले की हो रही है जांच
^यूडीहत्या कर केस को धनबाद थाना पुलिस ने डेढ़ साल तक अनुसंधान किया। फिर सीआईडी के पास पहुंचा है। अभी मामले की जांच शुरू हुई है। बारीकी से जांच की जा रही है। दो दिनों की जांच में कई लोगों से पूछताछ की गई है। कातिल कत्ल का कारण का पता नहीं चल रहा है।’’ सुदर्शनप्रसाद मंडल, एसपी,सीआईडी