पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंकों के बाहर सीसीटीवी कैमरे से रुकेगा क्राइम

बैंकों के बाहर सीसीटीवी कैमरे से रुकेगा क्राइम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबादके व्यवसायियों ने बैंकों के बाहर और शहर के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। एसपी कार्यालय में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम में उन्होंने डीजीपी राजीव कुमार से कहा कि बैंक से रुपए लेकर निकलने के बाद बाहर और रास्ते में अपराधी लूट लेते हैं। कैमरे नहीं होने की वजह से अपराधियों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। अपराधी बैंक के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही रुपए लेकर निकले व्यवसायियों और अन्य लोगों पर हमला कर देते हैं। बैंकों के बाहर सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं होते।

कमिश्नरीबनाने पर ही रुकेगा क्राइम

व्यवसायियोंने डीजीपी के सामने धनबाद को कमिश्नरी बनाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि कमिश्नरी बनने के बाद पुलिस विभाग में संसाधन बढ़ेंगे, अफसरों और जवानों की संख्या बढ़ेगी, जिससे क्राइम कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

अभी पुलिस के पास संसाधन कम हैं और यहां की आबादी ज्यादा है। इस वजह से आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इस दौरान उपस्थित व्यवसायियों ने पश्चिम बंगाल के वर्द्धवान जिले का उदाहरण देते हुए डीजीपी राजीव कुमार से कहा कि उसके कमिश्नरी बनने पर वहां क्राइम काफी घटा है। टाइगर पुलिस जवानों को फ्रेंडली बनाने के लिए ट्रेनिंग देने की भी मांग की गई। व्यवसायियों ने अलग ट्रैफिक पुलिस के गठन की भी मांग उठाई।

वीडियो कॉन्फेंसिंग में मौजूद एसपी, डीएसपी, चैंबर अध्यक्ष अन्य।

व्यवसायियों ने डीजीपी राजीव कुमार से कहा कि जरूरत पड़ने पर उन्हें बॉडीगार्ड मिलने चाहिए। अधिकतर बड़े व्यवसायी अपराधियों के टारगेट में हैं, लेकिन उन्हें बॉडीगार्ड नहीं मिले। जिनके पास थे, उनसे भी वापस ले लिए गए। डीजीपी ने व्यवसायियों की समस्या को गौर से सुना और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। वहीं इस दौरान कहा गया कि नगर निगम के बड़े क्षेत्र को देखते हुए धनबाद में एसएसपी और ट्रैफिक एसपी के पद होने चाहिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एसपी हेमंत टोप्पो और सीसीआर डीएसपी रामचंद्र राम के अलावा धनबाद जिला चैंबर के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महासचिव राजेश गुप्ता, सम्राट चौधरी, राजेश दुदानी, राज सिन्हा, शोहराब, विकास कांदेव, विनोद गुप्ता, बैंकमोड़ चैंबर के सचिव प्रभात सुरोलिया समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।