ट्रक से जायलो टकराया, वाहन क्षतिग्रस्त
तेतुलमारी | ईस्टबसूरिया ओपी क्षेत्र के हीरक रोड में मगंलवार की रात धारजाेरी के समीप ट्रक जायलो के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। बाद में ईस्ट बसुरिया ओपी की गश्ती दल ने मौके से दोनों वाहनों को ओपी ले आया। ट्रक संख्या बीआर15जी/7981 का चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर किसी काम से बगल में गया था। तभी धनबाद की ओर से रही जायलो ने आगे से आकर ठोकर मार दिया।