पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . जोड़ापोखर

डीबी स्टार . जोड़ापोखर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . जोड़ापोखर

वसंतऋतु और फूलों का मौसम अपने आप में खुशियां और उल्लास से भरा होता है। वैसे में यदि भांति भांति के फूलों की खूबसूरती एक ही स्थान पर देखने काे मिले तो कौन नहीं देखना चाहेगा। ऐसा ही एक मौका टाटा स्टील के झरिया डिवीजन की ओर से जामाडोबा स्थित सर दोराबजी पार्क में बुधवार को देखने को मिला। प्रबंधन की ओर से पार्क में 15वां वार्षिक फ्लावर शो का आयोजन किया गया था। टाटा स्टील कर्मियों के अलावा धनबाद और आसपास के पुष्प प्रेमियों के लिए यह प्रदर्शनी खास था। पुष्प प्रदर्शनी के साथ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।

जीएमने की प्रदर्शनी की सराहना

पुष्पप्रदर्शनी का उद्‌घाटन टाटा जीएम संजय कुमार सिंह उनकी प|ी रंजना सिंह ने किया। साथ में मंजू मिश्रा, चीफ इंजीनियरिंग सर्विसेज राजेश मिश्रा, चीफ सिजुआ जसबीर सिंह, चीफ एचअारएम देवाशीष बनर्जी, राखी बनर्जी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। जीएम श्री सिंह ने पुष्प प्रदर्शनी की सराहना की। आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। कहा कि प्रकृति से प्यार करना सीखे। घरों में फूल के पौधे लगाये और खुश रहे। सेफ्टी एंड इंवायरनमेंट हेड रजनीश जैन, मैनेजर मुकेश प्रसाद, अंकित अग्रहरि आदि ने सक्रिय भूमिका थी।

संस्थानों के अलावा कई पुष्प प्रेमियों ने लिया हिस्सा

जिला के विभिन्न संस्थानों के कई प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सीआईएमएफआर, मध्य पूर्व रेलवे, धनबाद, आईएसएम, डिनोबली और टाटा डीएवी स्कूल के कई प्रतिभागियों ने पुष्प प्रदर्शनी में शामिल हुए। इनके अलावा दर्जनों पुष्प प्रेमियों ने व्यक्तिगत स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। झरिया डिवीजन की महिलाओं द्वारा बनायी गयी फूलों की रंगोेली आकर्षण का केंद्र थी। महिलाओं ने फूलों की पंखुडियां से बने रंगोली की काफी सराहना की गयी।

पुष्प प्रदर्शनी के दौरान गार्डन कंपीटिशन का आयोजन किया गया था।

साढ़े चार सौ फूलों ने बढ़ाई प्रदर्शनी की शोभा

प्रदर्शनी में साढ़े चार सौ से ज्यादा प्रकार के पुष्पों की प्रदर्शनी लगी थी। प्रदर्शनी में पेटुनिया, पेंसी, गंेदा, डहलिया, गुलाब, केमेलिया, एजेलिया, फ्लोक्स, गैजेनियां, स्वीट विलियम्स, डाएनथ्स होलिओक, गेरबेरा आदि फूलों के प्रकार थे। हर फूल बरबस ही दर्शकों को अपनी और आकर्षित कर रहे थे। कई फूलों के रंग ऐसे प्रतीत हो रहे थे उसका वर्णन ही करना मुश्किल हो रहा था।

टाटा झरिया डिवीजन ने लगाई 15वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी

सर दोराबजी पार्क में लगा पुष्प प्रेमियों का जमावड़ा

टाटा जामाडोबा पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई सुंदर पुष्पों को देखते टाटा झरिया डिवीजन के महाप्रबंधक संजय सिंह अन्य।

पुरस्कृत करते महाप्रबंधक संजय सिंह।