पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . चासनाला

डीबी स्टार . चासनाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . चासनाला

मेरेवतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी..., मेरा रंग दे वसंती चोला..., श्याम तेरी वंशी को बजने से काम..., जैसे देशभक्ति और भावपूर्ण गीतों पर चासनाला स्थित एकाडमी स्कूल परिसर गुंज रहा था। मौके पर उपस्थित लोग गीत संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झुम रहे थे। मौका था चासनाला एकाडमी एवं जीतपुर का 42वां स्थापना दिवस पर आयोजित वार्षिक समारोह का। समारोह का उद्घाघटन सेल के कार्यकारी निदेशक यूके दे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यअतिथि प्रधानाचार्य अजीत कुमार ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया। श्री दे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिक्षा के मंदिर में बच्चे ज्ञान बटोरकर ऊंचे पदों पर आसीन हो देश और समाज की सेवा कर रहे है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने के बाद बच्चे ऐसा काम करे ताकि विद्यालय का नाम और रौशन हो। कहा कि जिस स्कूल के शिक्षक योग्य होंगे वहां के बच्चे भी प्रतिभाशाली होंगे। जीएम ने विद्यालय संचालन में सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्राचार्य श्री कुमार ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

छात्र-छात्राओंकी प्रस्तुति पर खूब बजीं तालियां

वार्षिकसमारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छात्राओं ने भोेजपुरी, नागपुरी, झारखंडी, डांडिया नृत्य पेश कर समारोह में जोश भर दिया। छात्रों ने बाज मजदूरी और गांधीगिरी पर आधारित नाट्य भी प्रस्तुत किये। छात्राओं ने लाल परी के देश जा..., हवा के झोंके में..., मेरे मन में बस गयो श्याम... आदि गीतों पर नृत्य कर दर्शक अभिभावकों को मन माेह लिया। कार्यक्रम का संचालन शहजाद, गौरिक एवं अनुराग ने किया। पूरा समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और वाह वाह से गुुज रहा था।



सेल अधिकारी डीजीएम सी चौधरी, आरपी सिन्हा, पीके सिंह, शिवराम बनर्जी, मो. अदनान, रजतदास गुप्ता, उपेंद्र सिंह, नियाज अहमद आदि उपस्थित थे।

देशभक्ति गीतों से गूंजी चासनाला एकेडमी

दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्‌घाटन करते सेल के कार्यकारी निदेशक यूके दे।

किड्स गार्डेन बना प्रतियोगिता का उपविजेता

झरिया . रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी, धनबाद द्वारा 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित प्रतियाेगिता का उपविजेता किड्स गार्डेन बना। इससे किड्स गार्डेन के सभी बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं में काफी खुशी है। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्या डाॅ शोभा सिन्हा उपप्राचार्य एके वर्मा ने बधाई दी है। प्रतियोगिता में मुस्कान साव, अनुशिखा, सौरभ सिन्हा, अनुरिता पांडेय, अंजली सिंह, अमित गुप्ता, साइन अख्तर, रिया सिंह, अमीषा सिंह, रिमझिम मोदक, श्रीना दास आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया। सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

चासनाला एकाडेमी के 42 वां स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।

विद्यालय के स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम