- Hindi News
- कंपनी के प्रतिनिधियों पर लगाया गाली गलौज का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
कंपनी के प्रतिनिधियों पर लगाया गाली-गलौज का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
बैंकमोड़ स्थित न्यू मार्केट में आधार कार्ड बनवाने के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे लोगों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। दर्जनों की संख्या में जुटे महिला-पुरुष, युवक-युवतियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने कंपनी प्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो उन्हें कई दिनों से आधार कार्ड बनाने के नाम पर दौड़ाते हैं। अगर आधार कार्ड बनाने के संबंध में प्रतिनिधि से पूछते हैं, तो उनलोगों के साथ गाली-गलौज की जाती है। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों से पक्ष जानने के लिए शाम छह बजे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल स्विच आॅफ बताया।
^मैं दो माह से चक्कर लगा रहा हूं। कंपनी के लोग बहाना कर दो या तीन दिन बाद बुलाते हैं। कई बार तो आॅफिस ही नहीं खुलता है। -नसीमखान, भूली मोड़
^मैंदिसंबर माह से आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह 7-8 बजे आती हूं। लेकिन अब तक आधार कार्ड नहीं बना है। मुझे हर बार कंपनी के प्रतिनिधि सोमवार को बुलाते हैं, लेकिन हमेशा कुछ बहाना बनाकर टाल देते हैं। इन लोगों का बातचीत करने का तरीका भी काफी अलग है। -जानकीदेवी, मीठू रोड
^मैंट्यूशन का क्लास छोड़कर आधार कार्ड बनवाने के लिए तीन सप्ताह से चक्कर लगा रहा हूं। इन लोगो ने लापरवाही की सारी हदें तोड़ रखा हैं। इन्हें तो ढंग से बात भी नहीं करना आता है। यही रवैया रहा तो मारपीट भी हो सकती है। -जयप्रकाश,विकास नगर
अाधार कार्ड नहीं बना, हंगामा