पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिक गईं गाड़ियां, बंद हो गया व्यवसाय

बिक गईं गाड़ियां, बंद हो गया व्यवसाय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिटफंडकंपनियों ने जिले के कई युवाओं की जिंदगी तबाह कर दी। इनके धोखे के शिकार कई लोगों ने जान तक दे दी। कई लोग अपनी जमापूंजी वापस पाने की आस में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पुटकी थाना क्षेत्र के अरलगड़िया बस्ती निवासी किशोर ओझा भी रेमिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के धोखे के शिकार हुए।

35 वर्षीय किशोर ने पहले इस कंपनी के स्कीमों में अपने ढाई लाख रुपए निवेश किए। फिर कंपनी का एजेंट बन गया और करीब 20 लाख रुपए लोगों से निवेश कराए। कंपनी निवेशकों का पैसा लेकर चपत हो गई, तो लोग किशोर से अपने पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगे। कई लोगों ने तो धमकी तक दे डाली। कुछ लोगों का पैसा लौटाने के लिए किशोर को अपनी दो बाइक और एक मारुति वैन तक बेचनी पड़ी।

चिटफंड के शिकार भुक्तभोगी किशोर।

बच्चों को स्कूल से निकालने की चेतावनी

किशोरने बताया कि कंपनी के फेर में पड़कर आर्थिक स्थिति खराब हो गई। परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया। दो बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। 11 माह का फीस नहीं दे पाया था। इसके कारण बच्चों को स्कूल से निकालने की चेतावनी मिली। पिता दुर्गा प्रसाद ओझा डीवीसी में नौकरी करते थे, 10 साल पहले वे रिटायर हो चुके हैं। रेमिल कंपनी में उनके रिटायरमेंट का भी पैसा लगाया था। सब डूब गया। पुटकी ओझा मार्केट में मिक्चर कारखाना खोला था।



निवेशकों का पैसा लौटाने के चक्कर में वह भी बंद हो गया। इस बीच बहन की शादी भी काफी मुश्किल से कर पाए।

अब कंपनी के डायरेक्टर दे रहे धमकी

किशोरने बताया कि वर्ष 2009 में रेमिल कंपनी से जुड़ा था। मई 2013 में कंपनी का धनबाद करबला रोड स्थित शाखा कार्यालय बंद हो गया। फिर जुलाई में कार्यालय खुला, लेकिन पैसे का कोई लेन-देन नहीं किया जाता था। वह भी एक माह बाद बंद हो गया। धनबाद जिले के अन्य कार्यालय भी बंद हो गए थे। लाख कोशिशों के बाद भी कंपनी के पदाधिकारियों का कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद एजेंट संतोष महतो, निर्मल गोराई का साथ लेकर बैंक मोड़ पहुंचा और कंपनी के डायरेक्टर डीओ के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कंपनी के डीओ कुल्टी निवासी रमेश टुडू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, वह धनबाद जेल में हैं। इधर, तीन फरवरी को कंपनी के डायरेक्टर नाला, जामताड़ा निवासी सुकुमार मंडल ने मोबाइल (09832725812)सेउसे फोन कर केस उठाने काे कहा। धमकीदी कि ऐसा नहीं होने पर उसे बुरे परिणाम भुगतने होंगे।