पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार पर नियंत्रण होगी प्राथमिकता : कृपानंद झा

भ्रष्टाचार पर नियंत्रण होगी प्राथमिकता : कृपानंद झा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रष्टाचारपर नियंत्रण और योजनाओं को सही तरीके से लागू कराना धनबाद के नए डीसी कृपानंद झा की प्राथमिकताएं होंगी। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी कृपानंद झा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वे विकास को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जो योजनाएं जिले में अभी चल रही हैं, उन्हें भी तेजी से पूरा कराया जाएगा। कृपानंद झा फिलहाल पलामू के डीसी हैं। इससे पहले वे जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां में भी तैनात रहे हैं।

कृपानंद झा ने कहा कि वे जमीन दलाली में अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा। सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी जिम्मेवारी समझकर जनता की बेहतरी के लिए काम करना होगा।

{2012 बैच के आईएएस झा फिलहाल पलामू में हैं पदस्थापित

{जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां में भी रह चुके हैं