- Hindi News
- पुतला दहन में महिला नेत्री की साड़ी में लगी आग, बाल भी जले
पुतला दहन में महिला नेत्री की साड़ी में लगी आग, बाल भी जले
धनबाद | पार्टी के छह विधायकों को तोड़ने और धन-बल की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए झाविमो ने बुधवार को काला दिवस मनाया। रणधीर वर्मा चौक पर पीएम मोदी, अमित शाह और रघुवर दास का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि चाल, चरित्र और नैतिकता की बात करने वाली भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने गया है। सत्ता को बचाने के लिए यह पार्टी धन-बल का इस्तेमाल कर रही है। यह सबकुछ पीएम के इशारे पर किया जा रहा है। पुतला दहन में रेखा मंडल, फातिमा अंसारी, राकेश सिंह, शंभु सिंह, राजीव शर्मा, कन्हैया पांडेय, सुधीर कुमार, पिंकी साहू आदि शामिल थे। इसी क्रम में पार्टी की एक महिला नेत्री की साड़ी में आग लग गई। आनन-फानन मेें लोगों ने आग बुझाई। हादसे में नेत्री के बाल भी जल गए।