हिन्दी पखवारे का समापन
धनबाद¿ सोमवारको सिंफर के सभागार में हिन्दी पखवारा समापन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कोल इंडिया लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष प्रो निर्मलचंद्र झा और विशिष्ट अतिथि आईएसएम के प्रोफेसर डॉ प्रमोद पाठक थे। अध्यक्षता करते हुए सिंफर निदेशक ने हिन्दी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। हिन्दी पखवारे के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।