मनरेगा पर कार्यशाला शुरू
धनबाद ¿ मनरेगामें समेकित सहभागिता योजना क्रियान्वयन पर डीआरडीए सभागार में चार दिवसीय कार्यशाला सोमवार को शुरू हुई। डीडीसी चंद्र किशोर मंडल ने अध्यक्षता की। गिरिडीह के 40 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे, जबकि धनबाद के सात अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कहा कि हमें यह जानने की सबसे अधिक जरूरत है कि कैसे मनरेगा की योजनाओं को ग्रामीणों के मुताबिक बनाया जाएगा।
इसके लिए आवश्यकता है कि हम गांव-गांव जाकर ग्रामसभाओं से योजनाओं की जानकारी एकत्रित करें कि गांवों के लिए कौन सी योजना जरूरी और बेहतर है। कार्यशाला में कृषि अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, गिरिडीह डीआरडीए डायरेक्टर और बीपीओ मुख्य रूप से मौजूद थे। मंगलवार से अधिकारी टुंडी के गांवों को दौरा कर वहां की ग्राम सभाओं से योजनाओं की अनिवार्यता और कौन सी योजना गांवों के लिए बेहतर हैं, उसे जानने की कोशिश करेंगे।