पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘गणपतिधाम’ में घर बुक कराएं और कार पाएं

‘गणपतिधाम’ में घर बुक कराएं और कार पाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | अनिकाहाउसिंग (बिल्डर्स एंड डेवलपर) ने अद‌्भुत मिनी टाउनशिप ‘गणपतिधाम’ लांच की है। यह टाउनशिप धनबाद-गोविंदपुर मेन रोड के करीब बसाई जा रही है। अनिका हाउसिंग के डायरेक्टर अनूप अनुपम ने बताया कि यह बेहतरीन सोसाइटी बनेगी। ‘गणपतिधाम’ में 35 डुप्लेक्स और 90 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। 3 बीएचके का लग्जरी डुप्लेक्स भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इन दिनों 3 बीएचके प्लस और 2 बीएचके डुप्लेक्स की डिमांड अधिक है। कंपनी के सेल्स मैनेजर अमित गोयल ने बताया कि अनिका हाउसिंग के ऑफिस में पूजा और त्योहार के शुभ अवसर पर नई स्कीम की लांचिंग की गई। इसमें डुप्लेक्स/फ्लैट की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को लक्की ड्राॅ के जरिए प्रथम पुरस्कार में हुंडई ईयाेन कार, द्वितीय पुरस्कार टीवीएस बाइक, तृतीय पुरस्कार डेल लैपटॉप और बचे हुए सभी ग्राहकों को ब्रांडेड एलसीडी टीवी दी जाएगी। स्कीम की लांचिंग के अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर के साथ-साथ ब्रांड अंबेस्डर अनिका अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अमित गोयल आदि भी मौजूद थे। ‘गणपतिधाम’ में मंदिर, क्लब हाउस, बच्चों के लिए पार्क, चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड, चौबीसों घंटे बिजली-पानी, कैमरे से निगरानी, टहलने के लिए ट्रैक, प्ले स्कूल, गेस्ट हाउस, स्ट्रीट लाइट, इंटरकॉम की सुविधा मौजूद होगी। सुंदर सड़कें बनाई जाएंगी। सोसाइटी में फूड स्टॉल और किचन से संबंधित सभी सामान आदि की व्यवस्था रहेगी।