- Hindi News
- डीबी स्टार . धनबादध झरिया भगतडीह चासनाला तिसरा सिंदरी
डीबी स्टार . धनबादध/झरिया/भगतडीह/चासनाला/तिसरा/सिंदरी
डीबी स्टार . धनबादध/झरिया/भगतडीह/चासनाला/तिसरा/सिंदरी
शहरसहित जिले के विभिन्न जगहों में धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। धनबाद शहर के मटकुरिया, बैंकमोड़, रांगाटांड़, स्टीलगेट, हीरापुर सहित दर्जनों जगहों पर कल-कारखाने और दुकानों विश्वकर्मा भगवान की पूजा की गई।
इधर, झरिया कोयलांचल में धूमधाम के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। गोलकडीह, दोबारी, नॉर्थ तिसरा, घनुडीह वर्कशॉप में भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। झरिया के टैक्सी स्टैंड में टैक्सी चालकों ने भव्य पंडाल बनाकर भगवान की पूजा-अर्चना की। मेन रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। इंदिरा चौक में गैराज मिस्त्री ने पूजा की। राजापुर वर्कशॉप, विश्वकर्मा परियोजना में अधिकारियों कर्मियों ने साथ मिल विश्वकर्मा पूजा की। सेल के चासनाला डिवीजन में भी प्रभु की मूर्ति स्थापित कर प्रभु की अाराधना की। जीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष सिर झुकाकर मंगलकामना की। कर्मियों ने पूजा का भरपूर आनंद लिया। कई स्थानों पर सांस्कृतिक और भक्तिमय कार्यक्रम किए गए। भक्ति भजनों के कार्यक्रम पर श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वहीं सिंदरी के शहरपुरा स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा मंदिर संचालन समिति सिंदरी द्वारा वैदिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पंडित अमरनाथ झा ने विश्वकर्मा भगवान के मुकुट का दूध, दही, घी, मधु आदि से अभिषेक कराया। षोडशोपचार विधि से भगवान की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद भगवान की महाआरती की गई। मंहिला भजन मंडली द्वारा भक्ति भजनों का कार्यक्रम किया गया। मौके पर भारी संख्या में आसपास के श्रद्धालु उपस्थित थे। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष भरत शर्मा, सचिव अरुण शर्मा, वशिष्ठ नारायण सिंह, परशुराम शर्मा आदि व्यवस्था में सक्रिय थे।
शहर और आसपास के तमाम इलाकों में स्थापित की गई देवशिल्पी की प्रतिमा
सरायढेला के पास नालंदा बिल्डर्स के नए प्रोजेक्ट में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते निदेशक बीके सिन्हा।
झरिया में स्थापित देवशिल्पी विश्वकर्मा की प्रतिमा।
रेलवे के कैरेज एंड वैगन (ऊपर) और आईओडब्ल्यू में हुई विश्वकर्मा पूजा।
गोमो में रेलवे की ओर की स्थापित की गई भगवान विश्वकर्मा की प्रति