पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . कतरास

डीबी स्टार . कतरास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . कतरास

कतरासकोयलांचल के विभिन्न इलाके में बुधवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजा धूमधाम के साथ की गई। पूजा को लेकर कई स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाया गया था। इसमें भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इलाके के विद्युत सब स्टेशन, रेलवे यार्ड, टेलीफोन एक्सचेंज, बस स्टैंड, ट्रेकर स्टैंड, टेंपू स्टैंड सहित गैराज प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना की गई। सिनेमा रोड के विश्वकर्मा मैकेनिक दुकान में अाकर्षक ढंग से मूर्ति एवं पंडाल को सजाया गया था। टेलीफोन एक्सचेंज में अधिकारी तथा कर्मियों द्वारा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना भक्तिभाव के साथ की गई। गुरुवार को सभी स्थानों पर प्रतिमा का विसर्जन जुलूस के साथ किया गया।

राजगंज. राजगंजबाजार सहित वीआईपी कार स्टैंड, कतरास स्टैंड, धनबाद स्टैंड में विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अाराधना की गई। हाईवा मालिक संघ राजगंज द्वारा लाल बाजार स्थित लकड़ी गोला में पूजा अर्चना की गई। इसे सफल बनाने में संदीप अग्रवाल, विकास भारती, राकेश चौरसिया, दिलीप कुम्हार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

बरोरा. बरोराक्षेत्र के मुराईडीह कोलियरी, शताब्दी परियोजना, हरिणा, घोराठी, लेढीडुमर, कालीपुर, खाेनाठी सहित दर्जनों स्थानों पर बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुई। जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा पंडाल तथा विद्युत की साज सज्जा की गई थी।

बाघमारा: बाघमारा स्थित ब्लॉक टू क्षेत्र के जमुनिया परियोजना, डुमरा ट्रेकर स्टैंड, बाघमारा मोटर स्टैंड, जमुुनिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।

बरवाअड्डा. बरवाअड्डाक्षेत्र के खर्णी, बिराजपुर, उदयपुर, लोहार वरवा, कांड्रा औद्योगिक क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आदित्या मल्टीकाॅम प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की ओर से गरीब लोगों ड्राइवर, खलासी एवं राहगीरों को दोपहर का भोजन कराया गया। मौके पर सतीश सिंह, सेल्स ऑफिसर अश्विनी कुमार प्रधान जी, मैनेजर पंचानन पांडेय, पप्पू, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

कतरास कोयलांचल में धूमधाम से हुई देवशिल्पी की आराधना

कतरास स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।