पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनजीओ को हर दिन सौंपनी होगी सफाईकर्मियों की सूची

एनजीओ को हर दिन सौंपनी होगी सफाईकर्मियों की सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम क्षेत्र में सफाई का काम कर रहे एनजीओ पर नकेल कसने की कवायद निगम ने शुरू कर दी है। सफाई कार्य में कम कर्मियों को लगाने की लगातार मिल रही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगम ने सभी एनजीओ को हर दिन सफाई कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। सूची पंजी में अंकित कर उसे स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय नागरिक और वार्ड पार्षद से सत्यापित करा कर उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। निगम क्षेत्र में लोक चेतना केंद्र, कॉम इंटरप्राइजेज, देश र| सहयोग समिति, क्लीन झारखंड और महिला विकास अलग-अलग वार्डों में सफाई का काम कर रहा है। इन सभी काे हर दिन शाम में सफाई कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

हाउस होल्ड का सर्वेक्षण

सभीएनजीओ को वार्ड में सफाई के साथ-साथ वार्ड में हाउस होल्ड का सर्वेक्षण करने की जिम्मेवारी भी दी गई है। उप नगर आयुक्त सिद्धार्थ शंकर चौधरी ने गुरुवार को बताया कि हाउस होल्ड के सर्वेक्षण के आधार पर यूजर चार्ज की वसूली की जाएगी। एनजीओ को निर्धारित शुल्क के अनुसार ही यूजर चार्ज की वसूली करनी है। यूजर चार्ज वसूली के लिए सभी एनजीओ को रसीद दिया जा चुका है। सफाई कर्मियों की सूची के आधार पर ही एनजीओ को राशि का भुगतान किया जाएगा।