- Hindi News
- धनबाद | कांग्रेससोशल मीडिया प्रकोष्ठ के धनबाद जिला प्रभारी वैभव
धनबाद | कांग्रेससोशल मीडिया प्रकोष्ठ के धनबाद जिला प्रभारी वैभव
धनबाद | कांग्रेससोशल मीडिया प्रकोष्ठ के धनबाद जिला प्रभारी वैभव सिन्हा पर आस्था प्रकट करते हुए विभिन्न दलों को छोड़ 35 युवकों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में युवकों का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन करते हुए वैभव ने कहा कि ब्रजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। जिले के हर क्षेत्र से सैकड़ों लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं, जबकि जल्द ही दर्जनों युवक भी पार्टी की सदस्यता लेंगे। आज पार्टी में शामिल होने वालों में विक्रम वर्मा, देव कुमार, अभय कुमार, अमीश कुमार, सुधांशु, मो इरशाद, मो आसिफ, सलाउद्दीन, नासिर, जावेद इकबाल, प्रणय, शशांक राज मिश्रा आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में बीके सिंह, आशुतोष सिंह, वासुकीनाथ ठाकुर, रामजी तिवारी, पप्पू तिवारी आदि मौजूद थे।
दूसरी पार्टियां छोड़ कांग्रेस में शामिल