पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाॅ उत्पल डे बने बीआईटी सिंदरी के नए निदेशक

डाॅ उत्पल डे बने बीआईटी सिंदरी के नए निदेशक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआईटीसिंदरी के नए निदेशक के रूप में गुरुवार को डाॅ उत्पल कुमार डे ने पदभार संभाल लिया। 31 अगस्त को डाॅ एसके सिंह के सेवानिवृत्त होने के कारण निदेशक का पद खाली हो गया था। डाॅ उत्पल कुमार डे बीआईटी, सिंदरी के खनन अभियंत्रण विभाग के प्रोफेसर भी हैं। निवर्तमान निदेशक डाॅ एसके सिंह ने नए निदेशक को कार्यभार सौंप दिया। बताते हैं कि डॉ यूके डे वर्ष 1980 में खनन अभियंत्रण विभाग में बीआईटी सिंदरी से ही डिग्री प्राप्त की है।

वर्ष 1990 में आईएसएम धनबाद से एमटेक और वर्ष 1995 में इसी संस्थान से पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की थी। डॉ डे इस संस्थान में अपने बैच के टॉपर रहे हैं। साथ ही इनकी गिनती संस्थान में एक अच्छे प्रोफेसर के रूप में की जाती है। इन्हें सभी प्रशासनिक पदोें का अनुभव प्राप्त है।

नए निदेशक को बधाई देते हुए सभी शिक्षकों ने उन्हें बुके भेंट किया और उनके नेतृत्व में संस्थान और तरक्की करेगा। मौके पर डॉ आरएन गुप्ता, डाॅ पंकज राय, डाॅ एसपी राय, डाॅ सी ठाकुर, डाॅ उपेंद्र प्रसाद, डाॅ विक्रमा पांडेय, प्रो मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

साथियों ने दी बधाई

सिंदरी बीआईटी के नए निदशेक डाॅ यूके डे का बुके देकर स्वागत करते संस्थान के प्रोफेसर।