- Hindi News
- एक्सीलेंस अवार्ड का प्रजेंटेशन आज, उपायुक्त दिल्ली गए
एक्सीलेंस अवार्ड का प्रजेंटेशन आज, उपायुक्त दिल्ली गए
एक्सलेंटअवार्ड का दूसरा और अंतिम चरण का प्रजेंटेशन शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया है। प्रजेंटेशन देने के लिए उपायुक्त प्रशांत कुमार गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए। इस प्रजेंटेशन में देशभर के 50 अधिकारी हिस्सा लेंगे। ये वही अधिकारी हैं, जो 9 सितंबर को एक्सीलेंट अवार्ड 2014 के पहले राउंड में चयनित हुए थे। पहले राउंड में देशभर के 250 अधिकारियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें विभिन्न राज्यों के अधिकारियों को अलग-अलग टॉपिक पर अपना प्रजेंटेशन दिया था। धनबाद उपायुक्त ने एसएमएस बेस्ट मिड डे मिल पर अपना प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया था, जिसमें वे उन्हें पहले चरण के लिए चयनित हुए थे। उसके लिए उन्हें आर्डर ऑफ मेरिट घोषित किया गया था।
उपायुक्त के मुताबिक प्रतियोगिता के पहले राउंड में आर्डर ऑफ मेरिट एवार्ड के लिए चुने गए 50 अधिकारी ही आज दूसरी राउंड में एक्सीलेंस एवार्ड के लिए प्रजेंटेशन देंगे। उपायुक्त के मुताबिक आज का प्रजेंटेशन का विषय भी मिड डे मील का तकनीक से हुई विस्तार पर आधारित है। अगर उपायुक्त का चयन दूसरे चरण में भी हो जाता है तो उन्हें एक्सिलेंट एवार्ड दिया जाएगा। 20 सितंबर को एक्सेलेंस अवार्ड दिया जाएगा। 50 अधिकारियों में से जिन अधिकारियों का चयन एक्सीलेंट अवार्ड के लिए होगा, उन्हें आर्डर ऑफ मेरिट का अवार्ड दिया जाएगा।
ऑर्डर ऑफ मेरिट का मिलेगा अवार्ड