पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष पद के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबादबार एसोसिएशन के चुनाव में अब सिर्फ दो दिन रहे गए हैं। तस्वीर बिल्कुल साफ हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष होगा, वहीं महासचिव पद की दौड़ में 10 प्रत्याशी शामिल हैं। अध्यक्ष पद के तीनों उम्मीदवारों - वर्तमान अध्यक्ष कंसारी मंडल, पूर्व अध्यक्ष समर श्रीवास्तव और राधेश्याम गोस्वामी ने गुरुवार को घोषणाओं की झड़ी लगाते हुए मतदाताओं से समर्थन की अपील की है। उन्होंने बार परिसर में साथी अधिवक्ताओं से कहा कि जीतने पर वे उनके कल्याण के लिए बेहतर योजनाएं बनाएंगे और उन्हें जमीन पर उतारने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। उन्होंने किसी के झासे में आने की भी अपील की।

बार चुनाव के लिए शनिवार को दिन के 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव पर्यवेक्षक शिव पूजन सिंह चौधरी ने बताया कि मतदाताओं को स्टेट बार काउंसिल या धनबाद बार की ओर से जारी परिचय लाना जरूरी होगा। उन्हें पूरी यूनिफाॅर्म में आना होगा।

इधर, जया कुमार ने महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से कॉमन रूम बनाने और वहां शौचालय की व्यवस्था कराने का ऐलान किया है। जीत-हार के सवाल पर उन्होंने देवी शरण सिन्हा को मुख्य प्रतिद्वंद्वी बताया।

महासचिव पद के लिए चुनाव मैदान में 10 प्रत्याशी हैं। वर्तमान महासचिव देवी शरण सिन्हा, जया कुमार, सुरेश यादव, धनेश्वर महतो और अन्य उम्मीदवारों के बीच कड़े मुकाबले की संभावना है। देवी शरण सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि वे गोल्डन बार बनाना चाहते हैं। अधिवक्ताओं की गरिमा बनाए रखना और अधिवक्ता कल्याण कोष को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

महासचिव पद के 10 उम्मीदवार

महिलाओं का कॉमन रूम : राधेश्याम

राधेश्याम ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि वे महिला अधिवक्ताओं के लिए शौचालय युक्त कॉमन रूम बनवाएंगे। उन्होंने साथ ही हाईटेक ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर आदि की सुविधा, युवा वकीलों के लिए 3-5 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड, 28 कोर्ट भवन के नीचे बैठने वाले अधिवक्ताओं के लिए अलग से व्यवस्था, आकस्मिक निधन पर आश्रितों को पांच लाख रुपया मुआवजा और 25-40 हजार रुपए तत्काल सहायता दिलाने की घोषणा की।

इधर, अध्यक्ष पद के दावेदार और बार के पूर्व अध्यक्ष समर श्रीवास्तव ने भी अधिवक्ताओं की बकाया पूजा सहयोग राशि के चुनाव के बाद भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि अधिवक्ताओं के शपथ पत्र के बकाया