चेक रीडिंग अभियान शुरू करने का निर्णय
धनबाद | बिजलीविभाग के महाप्रबंधक धनेश झा ने गुरुवार को बिजली अधिकारियों के साथ राजस्व बैठक की। बैठक में हर हाल में राजस्व प्राप्त करने को कहा गया। धनबाद अंचल को 22 करोड़ और चास अंचल को 14 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य दिया गया। यह टारगेट बिजली अधिकारियों को सितंबर माह में प्राप्त करना है। इस दौरान जीएम ने बिजली चोरी रोकने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए दो योजना बनाई गई। जीएम के नेतृत्व में चेक रीडिंग विशेष टीम बनाई गई। यह टीम छापेमारी अभियान के तरह ही काम करेगा। अभियान के दौरान किसी भी कॉलोनी में टीम जाएगी और हर उपभोक्ता के घर में मीटर चेक करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि मीटर से नियमतः बिजली ली गई है या नहीं। दूसरी योजना के तहत ट्रांसफार्मरवार लाइन लॉस पता किया जाएगा।
अक्टूबर माह की बैठक में एसडीओ स्तर के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर-वार लाइन लॉस की रिपोर्ट जीएम को सौंपनी है। बैठक में दुर्गा पूजा में बिजली सप्लाई को लेकर भी चर्चा की गई।
|
बिजली अिधकारियों के साथ राजस्व की बैठक में हिस्सा लेते महाप्रबंधक।