- Hindi News
- बैंक कर्मी सहित एजेंटों से गहन पूछताछ, फाइल जब्त
बैंक कर्मी सहित एजेंटों से गहन पूछताछ, फाइल जब्त
रूदीकपुरिया पैक्स में लाखों की गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी देवेंद्र सिंह जांच के लिए पैक्स पहुंचे। उन्होंने यहां कागजात एवं फाइलों को खंगाला। इस दौरान सिंह ने शिकायतकर्ता, बैंक कर्मी एजेंटों से गहन पूछताछ की। उन्होंने पैक्स सदस्यों से भी बैंक के बारे में आवश्यक जानकारी ली। पूछताछ के बाद उन्होंने कई फाइलाें को कब्जे में ले लिया। इन फाइलों को वे अपने साथ ले गए। उन्होंने पैक्स प्रबंधन को कई अन्य कागजातों को यथाशीघ्र मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया।
35लाख रुपए की गड़बड़ी की है शिकायत
धनबादउपायुक्त सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई शिकायत में 35 लाख 39 हजार 194 हजार रुपए की गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। रूदी कपुरिया पैक्स के अध्यक्ष प्रेम महतो, लघु कृषक बालेश्वर गोप, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य सुरेश रजक रवि दसौंधी सहित अन्य सदस्यों ने आवेदन देकर गड़बड़ी की शिकायत करते हुए आवश्यक जांच करने की मांग की थी।
शिकायतकर्ता सहित बैंक कर्मियों से हुई पूछताछ
जिलासहकारिता पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बैंक प्रबंधक राजेंद्र गोप, पैक्स चेयरमैन प्रेम महतो, शिकायतकर्ता सुरेश कुमार रजक, बालेशवर गोप, रवि दसौंधी, एजेंट श्रृष्टिधर गोप, निशित कुमार, बैंक कर्मी सिमंत सिंह सहित अन्य सदस्यों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्होंने कई फाइलाें को अपने कब्जे में ले लिया। इन फाइलों को वे अपने साथ ले गए। जांच अधिकारी के बैंक आने की खबर पाकर पैक्स सदस्य सहित काफी संख्या में ग्राहक बैंक पहुंच गए।
कपुरिया पैक्स से कागजात ले जाते जांच दल के सदस्य।
ग्राहकों के चेहरे पर थे शिकन
बैंकमें गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद ग्राहकों के चेहरे पर शिकन स्पष्ट रूप से देखने को मिली। जांच के बाद पैक्स बंद होने की आशंका को ले कई ग्राहक अपने पैसे की निकासी करते देखे गए। जांच के दौरान ही एक ग्राहक ने जमकर बवाल मचाते हुए अधिकारियों के समक्ष ही तीन लाख रुपए की निकासी के लिए दबाव बनाने लगा।
एकसप्ताह में निष्कर्ष सामने आएगा
जिलासहकारिता पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि सदस्यों द्वारा पैक्स के एकाउंट में लाखों रुपए की गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर ही जांच की जा रही है। संबंधित फाइल कागजात को मुख्यालय ले जाया जा रहा है। वहां विशेषज्ञ द्वारा जांच कराई जाएगी। संभ