पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुस्तक का विमोचन

धनबाद | रांगाटांड़के कृष्ण अपार्टमेंट में रहने वाली साधना सूद ने सीएम रघुवर दास को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन ने बिना नोटिस और मुआवजा दिए उनकी 35-36 लाख रुपए की जमीन तथा दुकान का अधिग्रहण कर लिया गया है। यहीं नहीं, बाकी बची चार कट्ठा जमीन का दाखिल-खारिज भी रद्द कर दिया है। मेरी ही जमीन पर अवैध रूप से ऑटो स्टैंड बना दिया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय से उपायुक्त को जांच का निर्देश दिया गया था, लेकिन आज तक कोई जांच नहीं की गई है।

पीके राय कॉलेज में पुस्तक मेले के आखिरी दिन वर्षा सिंह की पुस्तक का विमोचन करते प्राचार्य डीके वर्मा।