सिटी रिपोर्टर | धनबाद
सिटी रिपोर्टर | धनबाद
अवैधवाटर कनेक्शन के खिलाफ नगर निगम अभियान चलाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया है। टीम में कनीय अभियंताओं के साथ कर दारोगा और कर्मचारी शामिल है। यह निर्णय मंगलवार को मेयर इंदु देवी की अध्यक्षता में हुई जलापूर्ति की बैठक में लिया गया। अवैध कनेक्शन पकड़े जाने पर कनेक्शनधारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश छापेमारी टीम को दिया गया है। बैठक में अवैध कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाने के साथ- साथ वाटर कनेक्शन की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। सिंदरी जलापूर्ति योजना का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही उक्त प्लांट से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
50 एमएलडी पानी की चोरी
बैठकके दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता प्रभात रंजन ने बताया कि मैदान से हर दिन धनबाद के लिए 80 एमएलडी पानी छोड़ा जाता है, लेकिन धनबाद केवल 30 एमएलडी पानी ही पहुंच पा रहा है। 50 एमएलडी पानी धनबाद और मैथन के बीच चोरी हो रही है। राइजिंग पाइप को तोड़ कर पानी चोरी किया जा रहा है। पानी की सबसे अधिक चोरी निरसा क्षेत्र में हो रही है। उन्होंने बताया कि अगर इस चोरी को नहीं रोका गया तो स्थिति काफी गंभीर हो जाएगी। बैठक में मेयर के अलावे निगम के अभियंता भी शामिल थे।
अवैध कनेक्शन के खिलाफ निगम चलाएगा अभियान