अब टेक्सटाइल मार्केट की सुनवाई 13 को
धनबाद| टेक्सटाइलमार्केट मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो पाई। उपायुक्त प्रशांत कुमार के नहीं रहने के कारण सुनवाई की अगली तिथि तीन दिन बाद 13 फरवरी को निर्धारित की गई। यह जानकारी टेक्सटाइल मार्केट के प्रतिनिधि सुरेश खेतान ने दी। मामले में सुप्रीम कोर्ट से निर्देश के बाद मार्केट संचालकों ने जिला परिषद की ओर से की गई कार्रवाई के विरुद्ध डीसी काेर्ट में अपील की है। जानकारी के अनुसार डीसी कोर्ट में लगातार मामले में सुनवाई टल रही है।