हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा
धनबाद| आठवर्षीय चंदन कुमार की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी भुवनेश्वर यादव उर्फ जगेश्वर यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। एडीजे (11) सचिंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार को फैसला सुनाया। जोड़ापोखर की रहने वाली मीना देवी ने भुवनेश्वर यादव के खिलाफ उनके बेटे चंदन की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था मीना ने पुलिस में बयान दिया था कि 30 जून 2006 को चंदन पड़ोसी के साथ झगड़े को छुड़ा रहा था। तभी भुवनेश्वर ने चंदन के पेट एवं छाती में चाकू मार दी थी। अभियोजन की ओर से ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने पैरवी की।